राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह सीने में दर्द के बाद दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती, दो महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे

 राजद नेता रघुवंश  प्रसाद सिंह सीने में दर्द के बाद दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती, दो महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे
राष्ट्रीय जनता दल के (राजद) नेता रघुवंष प्रसाद सिंह को सीने में दर्द के बाद दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया है। रघुवंश प्रसाद यादव फेफड़े की बीमारी का इलाज पिछले कुछ दिनों से एम्स में करा रहे थे। इधर उनके सीने में दर्द व बेचैनी महसूस होने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया।
राजद नेता रघुवंश प्रसाद यादव दो महीना पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गये थे। पटना एम्स में उन्हें 17 जून को भर्ती किया गया था। रघुवंश प्रसाद यादव को कोरोना से स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। वे स्वास्थ्य लाभ अपने घर पर ले रहे थे। इसी दौरान फेफड़े की बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया।
इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में चले गए है। फिलहाल रघुवंश प्रसाद यादव की स्थिति में सुधार है। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में एहतियात बरतते हुए भर्ती किया है। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -