पटना में आज राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक, उदय नारायण बने राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी

 पटना में आज राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक, उदय नारायण बने  राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी

पटना में आज गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में हुई। बैठक में अगले सत्र के संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया

सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की अनुमति के बाद पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया। उसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उसे पारित कर दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री चौधरी को राजद के अगले सत्र 2022- 2025 के संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय निर्वाचन बनाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और श्री गगन को सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। बैठक के इस सत्र में मीडियाकर्मियों की अभी जाने की इजाजत नहीं थी।

संबंधित खबर -