Road Accident: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, कोचिंग से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

 Road Accident: गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, कोचिंग से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

Road Accident: गोपालगंज जिले के बरौली में शुक्रवार सुबह हादसे में 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों सुबह कोचिंग में पढ़ाई कर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने NH27 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर जाम खली करवाया I

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में NH 27 पर हुआ। मृतकों का नाम राहुल और अजय था। उनकी उम्र 8-9 साल थी I दोनों चचेरे भाई थे। वे सोनबरसा गांव के ही रहने वाले थे। सुबह दोनों ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग गए हुए थे। घर लौटते वक्त उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर दोनों की मौत हो गई I

घटना के के बाद वहां लोगों का भारी भीड़ इक्कठा हो गई I लोगों ने NH 27 को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

संबंधित खबर -