रोहतास सड़क हादसा, शव लेकर बोकारो से बनारस जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, 2 लोगों की मौत

 रोहतास सड़क हादसा, शव लेकर बोकारो से बनारस जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, 2 लोगों की मौत

रोहतास जिले में आज गुरुवार को NH 2 पर एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य के घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सवार लोग झारखंड के बोकारो से शव लेकर दाह संस्कार के लिए यूपी के बनारस जा रहे थे। तभी खुरमाबाद गांव के पास यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड़े ट्रक से टक्करा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल एक शख्स घायल हो गया। जिसको नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

इस घटना के सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक आपस में रिश्तेदार थे और बोकारो के रहने वाले थे। वे अपने परिजन का शव लेकर बनारस में दाह संस्कार के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे NH पर जाम लग गया।

संबंधित खबर -