रोटरी क्लब ऑफ़ चाणकय प्राइड ने मनाया डांडिया उत्सव
![रोटरी क्लब ऑफ़ चाणकय प्राइड ने मनाया डांडिया उत्सव](https://abbiharnews.com/wp-content/uploads/2022/09/f0988435-caa3-4028-a17e-a042c31fe296-850x560.jpg)
पटना, नवरात्र का त्यौहार आते है हर तरफ डांडिया उत्सव की धूम मच जाती है। रोटरी चाणक्य प्राइड के सदस्यों के साथ यह उत्सव काफी धूमधाम और जोश के साथ मनाया गया। अपने पारम्परिक परिधानों मैं सजे सारे सदस्यों ने बड़ चढ़ कर इस प्रोग्राम मे हिस्सा लिया और माहौल काफी खुशनुमा था।
![](https://abbiharnews.com/wp-content/uploads/2022/09/3daecc2e-45d1-4ee5-9f49-79b6ee333770-1024x682.jpg)
अध्यक्ष श्री साकेत सुरेका ओर सचिव आदि केशरी जैन के नेतृत्व मैं यह प्रोग्राम बहुत ही संयोजित ओर दक्ष तरीके से आयोजित हुआ। साज सज्जा की पूरी जिम्मेदारी वर्षा खेतान ने बखूबी निभाई और कार्यक्रम मैं जान डाल दी। वही नेहक जैन ने भी चटपटे गेम्स के साथ कार्यक्रम को और भी मजेदार और रोचक बना दिया।
![](https://abbiharnews.com/wp-content/uploads/2022/09/dbe982a0-1d9a-4132-b75d-c720d7cd504e-1024x1024.jpg)
हरिलाल कुम्हरार के पार्सले हाल मैं इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके लिए हम संदीप मंकनी के शुक्रगुज़ार है वहां के जायकेदार खाने ने प्रोग्राम मैं जान डाल दी। हमने पूरी रात बहुत मस्ती, डांस और धमाल किया। प्रोग्राम के अंत मैं मनोरंजन के लिए कराओ के साथ सदस्यों ने जमकर गाना भी गाया। हर्षोउल्लास और धमाल के साथ इस प्रोग्राम का समापन हुआ।