गरीब, असहाय लोगों की भूख मिटाने के लिए युवाओं द्वारा चला जा रहा रोटी बैंक

 गरीब, असहाय लोगों की भूख मिटाने के लिए युवाओं द्वारा चला जा रहा रोटी बैंक

पटना में भूख से बेहाल, गरीब और बेसहारा लोगों के भूख मिटाने के लिए कुछ युवाओं द्वारा संगठन बनाकर रोटी बैंक का आयोजन किया गया है। इसका नाम श्रीराम दल सेवा संगठन रोटी बैंक है। इस संगठन द्वारा प्रत्येक शनिवार और रविवार को गांधी मैदान गेट नंबर 1 पर शाम 7 बजे गरीब और जरूरतमंद लोगों की बीच रोटी वितरित किया जाता हैं। श्री राम दल सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य है कोई गरीब या बेसहारा लोग भूखा न सोएं।

यह सेवा बिल्कुल निःशुल्क है। इसके लिए किसी से रुपया पैसा नहीं लिया जाता हैं। फ्री में भरपेट भोजन कराया जाता है। इस भोजन का व्यवस्था कुछ युवाओं द्वारा आपस में रोटी और पैसों की फंडिंग करके किया जाता है। इसमें जिससे जितना होता है उतना रोटी या पैसा से मदद करते है । कोई 20 रोटी दिया तो किसी ने 50 रोटी दिया।

इस तरह से प्रत्येक शनिवार और रविवार को रोटी इक्ठा किया जाता हैं। उसके बाद सब्जी और अन्य सामग्री का व्यवस्था करके शाम में 7 बजे गांधी मैदान गेट नंबर वन पर गरीब और जरूरतमंद लोगों की बीच वितरित किया जाता हैं। इस प्रकार युवाओं द्वारा गांधी मैदान के आस पास रहने वाले गरीब और बेसहारा लोगों की भूख मिटाने की कोशिश की जाती है।

आपको बता दें कुछ युवाओं ने मिलकर गरीब और बेसहारा लोगों को मदद करने का संकल्प लिया है। यह पूरा काम काफी नियोजित और संगठित तरीके से किया जाता हैं। संगठन का मकसद भीख मांगने वाले बेसहारा लोगों के थाली में खुद से भरपेट भोजन पहुंचाने का है। इस संगठन का संचालक स्वतंत्र भारद्वाज और रोहन ने बताया कि यह रोटियां युवाओं की मदद से इठ्ठी की जाती हैं। उन्होंने ने बताया हम जितने भी युवा है सभी विद्यार्थी है। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग इस संगठन के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों के मदद करना चाहते हैं वह जुड़ सकते हैं।

संबंधित खबर -