कल से RTGS की सुविधा 24×7 उपलब्ध, पढ़िए अधिक जानकारी

 कल से RTGS की सुविधा 24×7 उपलब्ध, पढ़िए अधिक जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को घोषणा की कि रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट सिस्टम (आरटीजीएस) अब सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध होगा। यह सुविधा 14 दिसंबर 2020 से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि आरबीआई ने एनईएफटी को पहले ही 24×7 कर दिया है।

RBI के गवर्नर दास ने की घोषणा

बैंक ने एक बयान में कहा कि अब दुनियाभर में भारत कुछ ऐसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जहां आरटीजीएस 24×7 उपलब्ध होगा। कुछ दिनों पहले हुई मॉनिट्री पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इन परिवर्तनों की घोषणा की थी।

RTGS से त्वरित होता है पैसा ट्रांस्फर

आपको बता दें आरटीजीएस सिस्टम मूल रूप से ज्यादा मूल्य के लेन-देन के लिए उपयोग किया जाता है। यह रियल-टाइम बेसिस पर होता है। आरटीजीएस के लिए कम से कम राशि जहां 2 लाख है वहीं अधिकतम राशि की कोई  सीमा नहीं है। इस व्यवस्था में पैसा तुरंत ट्रांस्फर किया जा सकता है।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -