बिहार के मुंगेर जिले में मतदान से एक दिन पहले मचा बवाल, दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली

 बिहार के मुंगेर जिले में मतदान से एक दिन पहले मचा बवाल, दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली

बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आयी है| बिहार के मुंगेर में दुर्गा मूर्ती विसर्जन को लेकर हंगामा हो गया| यह हंगामा पुलिस और लोगों के बीच हुआ| हंगामे के दौरान चली गोली में एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी|

इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी भी हुई है| हंगामे के बाद चौक पर ही कई मूर्तियान खड़ी थी| एक व्यक्ति की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव है| भीड़ के हमले में 17 पुलिसवाले घायल हो गए हैं| पथराव और गोलीबारी के बीच अफवाह भी फैलाई गयी जिससे माहौल ख़राब हो गया|

संबंधित खबर -