संगीता ने पहना मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी का ताज

 संगीता ने पहना मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी का ताज

मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी सीजन वन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन लेमन एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया | कार्यक्रम में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया | इसमें सभी को पीछे छोड़ते हुए संगीता मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ़ ब्यूटी का खिताब जीती | वही श्यामली साहू फर्स्ट रनरउप बनी | जबकि सम्पन्नता वरुण दूसरी रनरउप बनीं| शो के दौरान मॉडल्स एथनिक ,इंडो – वेस्टर्न, इंडियन ट्रेडिशनल, गाउन और थीम बेस्ड कपडे पहनकर रैंप पर उतरीं |

Amazon.com : DcZeRong Queen Crowns Gold Women Crowns For Prom Pageant Party  Queen Rhinestone Full Crowns : Beauty

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पटना कि महापौर सीता साहू , आईएएस भवन के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा , नगर निगम के स्टैंडिंग समिति के सदस्य व वार्ड पार्षद इन्द्रदीप चंद्रवंशी व लेमन एंटरटेनमेंट के निर्देशक आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया | इस मौके पर मिसेज इंडिया विजेता नम्रता दूबे विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद थीं |

 इस मौके पर फिटनेस मॉडल वमिसेज इंडिया कि पूर्व प्रतिभागी श्वेता सिंह , मिसेज इंडिया यूनिवर्स वर्ल्ड सूची प्रसन्ना , सुपर मॉडल आकांक्षा , लेमन की ब्रांड मॉडल निशा डिडवानिया व धीरज कुमार जज के रूप में मौजूद थे | वहां मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया |  

संबंधित खबर -