पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा प्रियंका का कुर्ता पकड़ने पर शिवसेना के मंत्री हुए आग बबूला

 पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा प्रियंका का कुर्ता पकड़ने पर शिवसेना के मंत्री हुए आग बबूला

हाथरस की घटना को लेकर राजनीति में उबाल आने लगा है। आज शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़े हुए एक पुलिसकर्मी की फोटो ट्वीट करके उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। संजय राउत ने अपने ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल पूछा है कि क्या उत्तर प्रदेश में कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं हैं।

बता दिया जाए कि हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंची थीं और इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते से धक्का दे दिया। राउत ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें एक पुरुष पुलिस अधिकारी प्रियंका गांधी का कुर्ता अपने कंधे के पास पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। राउत ने इस फोटो के साथ उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया, ‘क्या योगीजी के अधीन महिला पुलिस नहीं है?’

तस्वीर शनिवार की है जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिलने के अपने दूसरे प्रयास में हाथरस के लिए रवाना हुआ। हाथरस में एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद से आरोपी के खिलाफ काफी गुस्सा है। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमला करने में लगा हुआ है। दूसरी ओर, राज्य सरकार पहले ही सीबीआई द्वारा हाथरस की घटना की जांच की सिफारिश कर चुकी है।

संबंधित खबर -