Sawan 2020: पशुपतिनाथ से महेश्वरनाथ तक, भारत से बाहर स्थित हैं ये दुनिया के प्रसिद्ध भव्य मंदिर

 Sawan 2020: पशुपतिनाथ से महेश्वरनाथ तक, भारत से बाहर स्थित हैं ये दुनिया के प्रसिद्ध भव्य मंदिर

Sawan 2020: भारत में देवी-देवताओं की मान्यता कितनी है ये तो हम सभी जानते हैं। यहां कई भव्य मंदिर स्थित हैं जिनके दर्शन के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। लेकिन कई ऐसे मंदिर भी हैं जो देश के बाहर स्थापित हैं। ये सभी मंदिर आस्था का केंद्र तो हैं ही, साथ ही साछ ये पर्यटन का मुख्य आर्कषण भी हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों की जानकारी दे रहे हैं जो भारत से बाहर स्थापित हैं। यहां पर सिर्फ हिंदू समाज के लोग ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी जाते हैं।

नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर:

यह नेपाल की काठमांडू की बागमती नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर को दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। बता दें कि मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की मूर्ती विराजित है। यह 1 मीटर ऊंची प्रतिमा है। यह चार मुखी है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में इस मंदिर को 1979 में शामिल किया गया था। यहां पर पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा हजारों अन्य स्मारक, स्तूप, मंदिर आदि भी मौजूद हैं। यह करीब 652 एकड़ में बना हुआ है।

मलेशिया का बाटू गुफा मंदिर:

यह गुफा मंदिर मलेशिया के गोंबाक में स्थित है। यह जमीन से करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां पर तीन गुफाए हैं। साथ ही यहां कुछ छोटी दिवारें स्थित हैं। इसमें सबसे बड़ी गुफा कैथेड्रल गुफा या टेंपल केव है। इसमें हिंदू मंदिरों की अलंकृत विशेषताएं मौजूद हैं। रामायण गुफा की बात करें तो यह दीवार से सटे सबसे बाईं तरफ स्थित है। इसके रास्ते में हनुमान गुफा है जिसमें 50 फीट ऊंची मूर्ति स्थित है। जनवरी 2006 में यहां भगवान मुरुगन की 140 फीट ऊंची मूर्ति का भी अनावरण भी यहां किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया का शिव-विष्णु मंदिर:

यह मंदिर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में स्थित है। यह यहां का हिंदूओं का सबसे मंदिर है। यहां पर शिव जी और विष्णु जी की पूजा की जाती है। यहां पर हिंदू त्योहारों के दौरान मंदिर की भव्यता साफ दिखाई देती है।

मॉरिशस का महेश्वरनाथ मंदिर:

मॉरिशस का महेश्वरनाथ मंदिर यहां के ट्रायोलेट शहर में स्थित है। यहां पर भगवान शिव की आराधना की जाती है। यह मंदिर मॉरीशस के केंद्र में मिलने वाली पवित्र झील गंगा की पहली तीर्थयात्रा के रूप में प्रसिद्ध है। यह यहां के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।

पाकिस्तान का श्री स्वामीनारायण मंदिर:

यह दुनिया के बेहद खास मंदिरों में से एक है। यह पाकिस्तान के कराची में स्थित है। यह 32,306 वर्ग गज से भी अधिक जगह में फैला हुआ है। वर्ष 2004 अप्रैल में इसे 150 वर्ष पूरे हुए हैं। यहां पर हिंदूओं के अलावा मुस्लिम धर्म के लोग भी आते हैं।

संबंधित खबर -