Sawan 2021:आज 25 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, यह महीना भगवान शिव के लिए पवित्र होता हैं। जानें कैसे?

 Sawan 2021:आज 25 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का  महीना, यह महीना भगवान शिव के लिए पवित्र होता हैं। जानें कैसे?

सावन का पवित्र महीना आज 25 जुलाई से शुरु हो गया है। सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। ऐसा मान्यता है कि सावन महीने के सोमवार को विधि-विधान से पूजा- अर्चना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। सावन के इस पवित्र महीने को भगवान शिव का भी महीना कहा जाता है। जो कि आज 25 जुलाई रविवार से शुरू होकर 22 अगस्त रविवार को समाप्त हो रहा है।

भगवान शिव को सावन के सोमवार बेहद पसंद होता हैं

वैसे तो पूरे सावन माह के बहुत पवित्र माना जाता है, लेकिन सावन माह के सोमवार का विशेष महात्म्य माना जाता है। कहा जाता है कि सावन के सोमवार भगवान शिव को बेहद पसंद हैं। इस बार सावन में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं। 26 जुलाई को पहला सोमवार पड़ रहा है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि पूर्वक विशेष पूजा करने का विधान बताया गया है।

साथ ही सोमवार को यह शुभाशुभ योग बन रहा है।

ज्योतिष के अनुसार 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है और इस दिन सौभाग्य योग बन रहा है। 2 अगस्त को दूसरा सोमवार है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 9 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार है और इस दिन वरीयान योग बन रहा है। 16 अगस्त को सावन का चौथा व अंतिम सोमवार है और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि व ब्रह्म योग बन रहा है, जो कि शुभाशुभ फल देने वाला है।

हिंदू धर्म में सावन या श्रावण मास की विशेष महिमा है। सावन का महीना धार्मिक कार्य और पूजा पाठ के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस पवित्र महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव के अलग अलग स्वरूप की पूजा भक्त करते हैं। सावन में भक्त पवित्र कांवड यात्रा निकाल कर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं। हालांकि इस बार कोरोना के कारण प्रदेश में कांवड यात्रा पर रोक लगा दी गई है। सावन का संपूर्ण महीना भगवान शिव की उपासना के लिए अतिउत्तम माना जाता है। यही कारण है कि भगवान शिव के भक्त इस महीने का पूरे साल भर इंतजार करते हैं।

संबंधित खबर -