आज से विश्व निवेशक सप्ताह की शुरुआत करेगा SEBI

 आज से विश्व निवेशक सप्ताह की शुरुआत करेगा SEBI

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) आज सोमवार से देश में विश्व निवेशक सप्ताह की शुरुआत करने वाला है। इससे पहले सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा कि नए निवेशकों को झूठे वादों और फालतू सलाहों से बचते हुए समझ-बूझ कर निवेश के निर्णय लेने चाहिए।

विश्व निवेश सप्ताह हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका आयोजन प्रतिभूति नियामकों का वैश्विक संगठन आईओएससीओ करता है। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न निवेशक शिक्षा व जागरुता प्रयासों को बढ़ावा देना है। इसका आयोजन दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में किया जाता है। सेबी 2017 से एक्सचेंजों, डिपॉजिटरीज, निवेशक संगठनों, जिंस डेरिवेटिव प्रशिक्षकों आदि के साथ इसमें भाग ले रहा है। सेबी भारत में इस आयोजन का राष्ट्रीय समन्वयक है। इसका आयोजन इस वर्ष 23 से 29 नवंबर के दौरान होने वाला है।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -