एक समय विज्ञापन में जिंगल गाया करते थे, आज हैं बॉलीवुड के संगीत की ‘शान’

 एक समय विज्ञापन में जिंगल गाया करते थे, आज हैं बॉलीवुड के संगीत की ‘शान’

शान संगीत की दुनिया में आज एक बड़ा नाम बन चुके है । उनकी आवाज़ का तो हर कोई दीवाना है। शान अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। शान की आवाज़ की मिठास ने हर किसी के दिल को मौह लिया है। शान उन गायकों में से एक है जिन्होंने अपने दम पर संगीत की दुनिया में अपनी जगह और पहचान बनाई है। शान का जन्म खंडाला में हुआ था।

शान का असल नाम शांतनु मुखर्जी है। शान के परिवार के कई लोग संगीत से जुड़े हुए थे। परिवार के इतने लोग संगीत की दुनिया से जुड़े होने के बाद भी शान ने अपना सफ़र अपने दम पर ही शुरू करने का मन बनाया।शान ने अपने सफ़र की शुरुवात रेडियो जिंगल से की थी। ये रेडियो जिंगल का सफ़र से वह कब संगीत की दुनिया में आ गये उन्हें खुद भी पता नहीं चला।

शान ने अपना पहला गाना 17 की उम्र में फिल्म परिंदा के लिए गया था। हलाकि उस वक्त उन्हें इतनी कामयाबी नहीं मिली। लेकिन जब उनका गाना ‘तान्हा दिल’ रिलीज हुआ उसके कामयाबी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया और देखने ही देखते शान एक बड़े स्टार बन गये। शान ने कई भाषाओं में गीत जाए। वो खुद एक बंगाली है लेकिन शायद कला किसी भी भाषा की मोहताज़ नहीं होती।

आमिर खान के लिए शान ने कई सुपरहिट गाने दिए जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया। फिर चाहे वो 3 थ्री इडियट्स, पिके , तारे जमीन पर। हर बार आमिर के आवाज़ के रूप ने शान की आवाज़ सजती आई है। वही भाषाओं की बात करे तो हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, तेलुगु, उर्दु और अंग्रेजी में कई सुपरहिट गाने दिए है। हम सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है।

संबंधित खबर -