शहीद भगत सिंह के भतीजे की कोरोना से निधन, सीएम अमरिंदर सिंह शोक जताया

 शहीद भगत सिंह के भतीजे की कोरोना से निधन, सीएम अमरिंदर सिंह शोक जताया

देश में कोरोना महामारी की वजह से हजारों लोग अपनी जान गवां रहे है। कोविड वायरस की दूसरी लहर से देश में बहुत ही गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। अभय शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु का भी कोरोना से मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव हो जाने के उपरांत इनका ईलाज मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां पर ईलाज के दौरान इनका निधन हो गया।
अभय सिंह संधु के निधन पर पंजाब के सीएम सहित अन्य कई लोगों ने शोक जताया है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि पूरा पंजाब उनके निधन से दुखित है। सरकार अभय सिंह संधु के इलाज में हुए खर्च का सारा भुगतान करेगी। इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवार के साथ है। स्वास्थ्य मंत्री ने शोक जताते हुए कहा कि आखिरकार अभय सिंह संधु कोरोना की जटिलताओं के आगे हार गये।
अभय सिंह संधू कोरोना संक्रमित होने के बाद वे कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अपना ईलाज करा रहे थे। कोरोना संक्रमण की अधिक जटिलता होने के चलते उनकी जान को नही बचाया जा सका। अभय सिंह संधू शहीद ए आजम भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पुत्र थे।
कोरोना संक्रमण से देश में मौतों का आंकड़ा 4000 से अधिक हो जा रहा है। पंजाब राज्य में कोरोना संक्रमितों के नये मामले रोजाना 8000 से ज्यादा आ रहे है। पंजाब में बीते दिन कोरोना से 180 लोग अपने जान गवां चुके है। पूरे देश में कोविड-19 वायरस से स्थिति भयावह बनी हुई है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -