Shraddha Murder Case: महरौली के जंगलों से मिली हड्डियों पर बड़ा खुलासा,पुलिस की जांच जारी

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। पुलिस महरौली के जंगलों में सबूत खोज रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जंगल से कुछ हड्डियां मिली हैं, जिन पर कट के निशान और तोड़ने जैसा प्रतीत हो रहा है। आरोपी आफताब के कबूलनामे के बाद दिल्ली पुलिस की टीम 16 नवंबर को 3 बार उस जगह पर पहुंची थी, जहां आरोपी आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को फेंकने का दावा किया था।
आपको बता दें पुलिस की टीम 16 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे छतरपुर के जंगल पहुंची थी, जहां सर्च के दौरान उसे कुछ हड्डियां मिली थीं।वहीं दूसरी बार दिल्ली पुलिस की टीम सुबह करीब 9 बजे महरौली के जंगल एरिया 100 फुटा रोड पर पहुंची, वहां उसे जो मिला उससे पुलिस भी हैरान थी।पुलिस को सर्च के दौरान एक बड़ी हड्डी मिली जो देखने में शरीर की Femur Bone लग रही थी। ये वो हड्डी है जिसे Thigh Bone यानी जांघ की हड्डी कहा जाता है।ये हड्डी बहुत मजबूत होती है।
इसके अलावा तीसरी बार दिल्ली पुलिस की टीम छतरपुर एनक्लेव के पास जंगल एरिया और मेट्रो पिलर के पास पहुंची थी। यहां पुलिस को सर्च के दौरान Redius-Ulna, Patella और Femur आदि हड्डियां मिली थीं। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि जो हड्डियां पुलिस को मिली हैं वो किसकी हैं? क्या ये हड्डियां श्रद्धा की हैं या फिर किसी और की, ये आगे की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।