श्रावणी मेलाः सुल्तानगंज से अबतक 6 लाख,13 हजार 699 कांवरिये जल भरकर पैदल देवघर हुए रवाना

 श्रावणी मेलाः सुल्तानगंज से अबतक 6 लाख,13 हजार 699 कांवरिये जल भरकर पैदल देवघर हुए रवाना

देश में कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद श्रावणी मेला का आयोजन किया गया है। जलाभिषेक को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुल्तानगंज में बिहार, बंगाल, झारखंड के साथ देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्त पहुंच रहे हैं। वहां से पवित्र गंगाजल भरकर कांवरिया देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। इनमें ज्यादातर पैदल कांवर यात्रा करने वाले श्रद्धालु शामिल हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कल 23 जुलाई, शनिवार की शाम 5 बजे तक 6 लाख,13 हजार 699 कांवरिये सुल्तानगंज से जल भरकर पैदल देवघर गये हैं। वाहनों और अन्य मंदिरों में जल भरकर जाने वाले कांवरियों को जोड़ने पर संख्या 7 लाख से ज्यादा पहुंच जाएगा।

आपको बता दें धांधी-बेलारी में कांवरियों की गणना के लिए कच्ची कांवरिया पथ पर लेजरयुक्त मशीन लगी हुई है। मशीन के माध्यम से कम्प्यूटराइज्ड गणना की व्यवस्था की गयी है। 14 जुलाई से श्रावणी मेला शुरू हुआ था। इसमें गुरुवार को सबसे अधिक कांवरिया सुल्तानगंज से जलभर धांधी-बेलारी होते हुए रवाना हुए। गुरुवार को 87259 कांवरिये जल भरकर देवघर के लिए रवाना हुए। 

संबंधित खबर -