नेशन पब्लिक स्कूल में सोलो डांस कंपटीशन का आयोजन, आराध्या व कीर्ति राणा रहीं प्रथम

 नेशन पब्लिक स्कूल में सोलो डांस कंपटीशन का आयोजन, आराध्या व कीर्ति राणा रहीं प्रथम

औरंगाबाद नेशन पब्लिक स्कूल में सोलो डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में प्रिया अग्रवाल ने कहा कि नृत्य लोगों के इतिहास को जीवित रखता है। विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का अनूठा माध्यम है।

आपको बता दें प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की वेशभूषा धारण कर एक दर्जन बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए, सभी ने बच्चों की वेशभूषा और नृत्य कला को मुक्त कंठ से सराहा। निर्णायक मंडल ने अंकों के आधार पर टैगोर सदन की आराध्या और कीर्ति राणा को प्रथम घोषित किया, जबकि नेहरू सदन की भारती और गार्गी चौधरी को संयुक्त रूप से द्वितीय घोषित किया गया।

इस मौके पर विजेताओं को चेयरपर्सन और प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर लोकेश वर्मा ने किया। सविता शर्मा, रश्मि शर्मा पंकज जितेंद्र मोनिका अरोरा सारिका फोगाट, ज्योति रानी गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे I

संबंधित खबर -