ललित कला अकादमी में शुरु हुआ सोलो पेंटिंग प्रदर्शनी : जितेन्द्र कुमार सिन्हा

 ललित कला अकादमी में शुरु हुआ सोलो पेंटिंग प्रदर्शनी : जितेन्द्र कुमार सिन्हा

बिहार के मिथिला की बेटी और पटना की रहने वाली शोमा आनंद झा की सोलो पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन पटना के फ्रेजर रोड स्थित ललित कला अकादमी में किया गया।

शोमा आनंद झा ने बताया कि यह प्रदर्शनी बुधवार को शुरु हुआ है और 19 जून (शनिवार) तक 11 बजे से शाम 6 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा।उन्होंने बताया कि कला के क्षेत्र में विगत 20 वर्षों से स्वतंत्र रूप से चित्रकार कर रही हूं। यह प्रदर्शनी सोलो पेंटिंग की है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पेंटिंग प्रदर्शनी देश के कई राज्यों में और विदेश में भी लग चुकी है। पेंटिग के माध्यम से स्त्रियों एवं उनके मनोभाव की चित्रकारी करना उन्हे काफी पसंद है। उनकी चित्रकारीकी चर्चा देश विदेश में तो होती ही है। इसके अतिरिक्त वे एक कवित्री भी हैं।

संबंधित खबर -