भारतीय मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना ने किया हमला, 50 नाव हुए क्षतिग्रस्त

 भारतीय मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना ने किया हमला, 50 नाव हुए क्षतिग्रस्त

रामेश्वरम स्थित समुद्री किनारे से मछली पकड़ने गए लगभग चार हज़ार मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना ने हमला कर भागने पर विवश कर दिया| उनकी 50 से अधिक नावों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया| इस घटना के बाद मछुआरों को बिना मछली पकड़े ही वापस आना पड़ा|

मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने कहा कि शनिवार को मछुआरे समुद्र में धनुषकोडी और कच्चतीवु के बीच अत्याधुनिक नावों से मछली का शिकार कर रहे थे| इस बीच श्रीलंकाई नौसेना के जवान भारी संख्या में आ पहुंचे| उन्होनें पत्थरों से हमला कर दिया|

उन्होनें कहा कि इसके बाद 20 से अधिक नावें शनिवार शाम तक वापस आ गई, जबकि अन्य नावें रविवार सुबह तक वापस आई| बताया गया कि लगभग 50 नावों में लगी मछली पकड़ने वाली जालें वहीं छूट गई| इससे मछुआरों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है| हाल के दिनों में बीच समुद्र में भारतीय मछुआरों के साथ इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं|

संबंधित खबर -