आम आदमी पार्टी , बिहार की महिला प्रदेश अध्यक्षा ने बताया आम जनता का तंगहाल,कहा-नेताजी पानी की तरह बहा रहे हैं पैसा

 आम आदमी पार्टी , बिहार की महिला प्रदेश अध्यक्षा ने बताया आम जनता का तंगहाल,कहा-नेताजी पानी की तरह बहा रहे हैं पैसा
आम आदमी पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्षा उमा दफ़्तुआर ने अभी के वक़्त में राजनैतिक पार्टियों की ओर से किए जा रहे चुनावी खर्च पर चिंता व्यक्त की है| उन्होनें कहा कि पैसों को इस तरह बर्बाद करने का खामियाजा आम जनता को ही भुगतन पड़ेगा| राज्य में लोग जहाँ एक तरफ महंगाई और कोरोना की मार झेल रहे हैं,वहीँ दूसरी तरफ स्वास्थ्य ,शिक्षा और रोज़गार के बदहाली और व्याप्त भ्रष्टाचार व तंगहाली के कारण आम जनता का जीना मुहाल हो गया है|
उन्होनें कहा कि सरकार के नलजल योजना समेत अधिकाँश योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं| गाँव की स्थिति और भी ज्यादा बदहाल हो गयी है| सिर्फ विकास का ढोंग रचा जा रहा है| उमा दफ़्तुआर ने कहा कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार लोगों में जागरूकता फैला रही हैं| इस दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से निशुल्क ऑक्सीजन वितरण के साथ मास्क भी लोगों के बीच बांटे जा रहे हैं|
श्रीमती उमा के अनुसार कोरोना को लेकर सरकार की और से  बरती गयी लापरवाही के कारण ही मॉस लेवल पर लोग संक्रमित हो रहे हैं| उन्होनें कहा कि जनता की चिंता छोड़ नेताजी चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं| जनता को बदहाल परिस्थिति में छोड़ दिया गया है| इस प[आर उन्होनें कहा कि ऐसे समय में बिहार को एक महिला मुखिया की ज़रुरत है| जिस प्रकार महिला अपने घर परिवार को एकजुट कर आर्थिक उन्नति करते हुए विकास के रास्ते पर ले जाती है,वैसे ही बीमार बिहार की वर्तमान परिस्थिति को पूर्णरूप से ठीक करने के लिए महिला मुख्यमंत्री की ज़रुरत है| 

संबंधित खबर -