बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद 

 बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद 

बेगूसराय के बाद अब बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है I आज शुक्रवार की सुबह नई बाजार में हुई पथराव की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है I ऐसे में स्थिति को देखते हुए जिले में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है I घटनास्थल पर पर्याप्त बल और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं I

वहीं अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया गया है I विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है I सारण पुलिस के एक्स हैंडल से शुक्रवार को जानकारी दी गई कि, “दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया एवं इसके विरोध में असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया I

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया I शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया I इस संबंध में वीडियोग्राफी से असामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है I” इस पूरे मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है I पूछताछ की जा रही है I उधर विवाद के बाद सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने नई बाजार सहित मालखाना चौक और उसके आसपास से सटे मोहल्लों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है I

संबंधित खबर -