उड़ान की इजाज़त नहीं देने पर भारत ने भी रोकी कई देशों की उड़ान

 उड़ान की इजाज़त नहीं देने पर भारत ने भी रोकी कई देशों की उड़ान

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ज्यादातर देशों ने लॉकडाउन लगा दिया था। इसी के साथ ही दूसरे देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर भी पाबंदी लगा दी थी। अब ज्यादातर देशों में लॉकडाउन को हटा दिया है। लॉकडाउन हट जाने की वजह से कई अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी भी कई देशों ने कोरोना वायरस का खतरा देखते हुए अपने देश में फ्लाइट आने की अनुमति नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच कुछ देशों ने अभी भी भारतीय उड़ानों पर आपत्ति जताई है।

किन देशों ने नहीं दी उड़ान की इजाज़त?

बता दिया जाए कि अमेरिकी सरकार ने मई में भारत की तरफ से अपने नागरिकों को लाने के लिए शुरू किए गए वंदे भारत मिशन की उड़ानों पर बैन लगा दिया था। सरकार ने कहा था, भारत सरकार अमेरिकी एयरलाइंस की ऐसी ही उड़ानों के संचालन पर रोक लगाकर उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। इसके बाद दोनों देशों के बीच ये मामला सुलझ गया था।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी अमेरिका जैसी ही बात कही कि भारत किसी भी उड़ान की इजाजत नहीं दे रहा है। दुबई के अधिकारियों ने जून में कहा था, यदि एयर इंडिया की फ्लाइट यूएई के नागरिकों को ले जा रही हैं, तो उन्हें विशेष इजाजत की भी जरूरत होगी। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के साथ एयर बबल की व्‍यवस्‍था स्‍थापित की गई।

वहीं बीते शुक्रवार को जर्मनी ने कहा था कि वह 6 अक्टूबर को भारत के साथ बातचीत करेगा कि दोनों देशों के बीच उड़ान परिचालन कैसे बहाल किया जाए। जर्मनी के परिवहन एवं डिजिटल आधारभूत ढांचा मंत्रालय का कहना है कि उन्हें संकेत मिला है, भारत को भी दोनों पक्षों के बीच त्वरित एवं संतोषजनक हल में दिलचस्पी है।

हांगकांग ने भी अगस्त और सितंबर में भारत के वंदे भारत मिशन के तहत उड़ने वाली फ्लाइट पर बैन लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने भी हांगकांग की फ़्लाइट पर रोक लगा दी है।

संबंधित खबर -