अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में रैली निकाल कर छात्र छात्राओं ने मनाया मेरी माटी मेरा देश

 अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में रैली निकाल कर छात्र छात्राओं ने मनाया मेरी माटी मेरा देश

औरंगाबाद : अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में आज रविवार को “मेरी माटी मेरा देश” महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण करके राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को देश प्रेम का पाठ पढ़ाया और तन मन धन से देश समाज की सेवा करने का आव्हान किया।

आपको बता दें एन सी सी कैडिटों व स्कूली छात्र छात्राओं ने जन जागरण रैली निकाल कर देश प्रेम का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इंटर कालेज से रैली ब्लाक मुख्यालय, रामगढ़, होती हुई पुनः इंटर कालेज परिसर पहुंच कर संपन्न हुई। बच्चों ने देश प्रेम की अलख जगाते हुए जोर शोर से नारे बुलंद किए।

इस अवसर पर देश प्रेम विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने अपने विचार रखते हुए देश प्रेम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। और देश सेवा का प्रण लिया। इस अवसर पर लखन शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा राजकरन सिंह यशवीर सिंह हिरदेश यादव, विजेंद्र कुमार बबीता सिंह सुमन पटेल आदि मौजूद रहे I

संबंधित खबर -