UPSC इंटरव्यू में पूछा जाने वाला ऐसा Question जिसका Answer बहुत कम अभ्यर्थी जानते होंगे

 UPSC इंटरव्यू में पूछा जाने वाला ऐसा Question जिसका  Answer बहुत कम अभ्यर्थी जानते होंगे

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है ?

Answer – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन झंडे को नीचे से रस्सी खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे ध्वजारोहण कहा जाता है क्योंकि यह 15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक घटना को सम्मान में किया जाता है । संविधान में इसे अंग्रेजी में Flag Hoisting (ध्वजारोहण) कहा जाता है।

वहीं, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है, संविधान में इसे Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहा जाता है।

आपको बता दें 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं, जो केंद्र सरकार के प्रमुख है। स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था । वही राष्ट्रपति जो राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख होते है, उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। इस दिन शाम को राष्ट्रपति अपना सन्देश राष्ट्र के नाम देते हैं।

वहीं, 26 जनवरी को देश में संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से ध्वजारोहण किया जाता है। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है।

संबंधित खबर -