बिहार के एक और भ्रष्ट पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी का छापा, अचल संपत्ति का हुआ खुलासा

 बिहार के एक और भ्रष्ट पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी का छापा, अचल संपत्ति का हुआ खुलासा

बिहार में एक और भ्रष्ट पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। ये पदाधिकारी हैं पूर्णिया के रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह है। निगरानी विभाग की टीम आज सुबह से ही उमेश सिंह के 3 ठिकानों पर छापामारी कर रही है। रजिस्ट्रार के पूर्णिया स्थित दफ्तर और सरकारी आवास के अलावे पटना के राजीव नगर थाना के अजन्ता कॉलोनी स्थित आवास पर निगरानी की छापेमारी जारी है। रजिस्ट्रार उमेश प्रसाद सिंह, भोजपुर जिले के निवासी हैं। एक आवेदक ने उन पर 5 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि पद का दुरुपयोग करते हुए उमेश सिंह काफी चल और अचल संपत्ति बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार पर भ्रष्टाचार के आरोप सच होते दिख रहे हैं। शुरुआत की कार्रवाई के दौरान ही 25 लाख से ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसमें करीब 20 लाख नगद शामिल है। 1 किलो सोना मिलने की बात बताई जा रही है। पटना से करीब 15 लाख और पूर्णिया से करीब 3 लाख नगद मिलने की सूचना है। इसके अलावा रजिस्ट्रार के ठिकानों से जमीन के कागजात भी मिले हैं।

आपको बता दें, पूर्णिया में तैनात रजिस्ट्रार उमेश सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज करने के बाद आज निगरानी विभाग सर्च करने पहुंची थी। पटना के मकान में दाखिल होने के बाद सभी हैरत में पड़ गए। पटना के अजंता कॉलोनी वाला, 3 मंजिला मकान काफी आलिशान है जिसके भीतर की साज सज्जा, बाथरूम, किचेन वगैरह बड़े होटल की तरह है। छापेमारी अभी भी जारी है।

संबंधित खबर -