Surya Grahan 2021: आज लग रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कब दिखेगा ये ग्रहण

 Surya Grahan 2021: आज लग रहा है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कब दिखेगा ये ग्रहण

आज 4 दिसंबर 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने रहा है। यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह सूर्यग्रहण करीब 4 घंटे तक रहेगा। ग्रहण की समाप्ति दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर होनी है। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है। यह सूर्यग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इसके पहले 10 जून 2021 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था।वही, 19 नवंबर 2021 को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगा था। यह साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ रहा है। जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। अब से कुछ ही देर बाद साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण को विज्ञान में एक खगोलीय घटना के तौर पर देखा जाता है।

जानकारी के अनुसार, आपको बता दें जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है। लेकिन वैदिक ज्योतिष में इसे लोगों के जीवन में होने वाले कई बड़े परिवर्तनों के साथ जोड़ा जाता है। धार्मिक दृष्टि से सूर्य को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है।

संबंधित खबर -