सूर्य नमस्कार

 सूर्य नमस्कार

हम सब खुद से न जाने कितनी बार नियमित व्यायाम करने का वादा करते हैं ,पर असफल हो जाते हैं | इस वादे को पूरा करने में सूर्य नमस्कार आपकी मदद कर सकता है | कैसे इस एक योगासन की मदद से पूरे शरीर का व्यायाम होता है आइये जानते हैं …..

सूर्य नमस्कार प्राचीन काल से योगी व मुनियों द्वारा किया जाने वाला 12 आसनों का समूह हैं ,जो वजन कम करने के साथ-साथ अपने-आप में ढेंर सारे फायदे समेटे हुए है |ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह अगर सूर्य नमस्कार किया जाए तो यह शरीर के साथ-साथ मन को भी पूरी तरह से रिफ्रेश कर देता है |

कितनी बार करें सूर्य नमस्कार ?

अगर आपका लक्ष्य सूर्य नमस्कार के माध्यम से अपना वजन कम करना है ,तब भी शुरुआत में हर दिन दो राउंड से ज्यादा सूर्य नमस्कार नहीं करें| आप हर दूसरे सप्ताह सूर्य नमस्कार का एक राउंड बढ़ा सकती हैं |जल्दी जल्दी सूर्य नमस्कार का राउंड बढ़ाने से बचें |

सूर्य नमस्कार के 6 फायदे

  • हृदय और फेफड़ों का भी व्यायाम होता है जिससे फेफड़े मजबूत और स्वस्थ्य रहते हैं |
  • पेट और पाचन-तंत्र मजबूत होता है

सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्याय करने वाले व्यक्ति का पेट यानी उदर ,अमाशय आदि को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है |

  • शरीर में बढ़ता है रक्त संचार

सूर्य नमस्कार में शरीर से हर अंग का सम्पूर्ण व्यायाम हो जाता है |इससे शरीर के हर अंग में रक्त संचार बढ़ जाता है |

  • ज्यादा कैलोरी बर्न होती है

लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग घरों में समय व्यतीत कर रहे है | ज्यादा कैलोरी वाले खाने के कारण शरीर में वसा बढ़ती है |ऐसे में यदि शरीर से कैलोरी बर्न करनी है तो सूर्य नमस्कार सबसे बढ़िया आसन है |

  • मजबूत होती हैं हड्डियां

चूंकि , सूर्य नमस्कार सूर्य के सामने खड़े होकर किया जाता है,इससे सूरज की किरणों से हमारे शरीर की हड्डियों में विटामिन -डी की पूर्ति होती है |

  • मानसिक तनाव से मुक्ति

कोरोना की रोज लगातार ख़बरें देखने  के कारण लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है |इसमे सूर्य नमस्कार से काफी लाभ होगा |

संवादाता “अमीषा सिंह “

संबंधित खबर -