सुशांत के लिए बहन श्वेता ने शुरू की अनोखी पहल

 सुशांत के लिए बहन श्वेता ने शुरू की अनोखी पहल

एक्टर सुशांत की बहन स्वेता सिंह कृति ने अपने भाई के नाम पर गरीबों को खाना खिलाने की पहल की है।#Feed4SSR पहल में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे समेत कई लोगों का समर्थन मिला है। अभिनेता के फैंस से बहन श्वेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसका हिस्सा बनने की अपील की है। ष्वेता ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 


इसमें उन्होंने बताया कि फैंस इससे कैसे जुड़ सकते है। उन्होंने लिखा है कि गरीबों और बेघरों को चलो अपनी थोड़ी मेहनत से खाना खिलाते है। जब हम ये करें तो आँखें बंद करें और दुआ करें कि भगवान हमें सही दिषा दिखाएं और सच्चाई जल्द से जल्द बाहर आ जाएं। चलों दुआ करते है और अपने प्यारे सुशांत के लिए कुछ अच्छा करते है ।


सुशांत की बहन स्वेता  सिंह कृति ने 12 सितम्बर को सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक किसी जरूरतमंद व्यक्ति या जानवार को खाना खिलाने के लिए इस पहल में हिस्सा लेने वालों से कहा गया। इसके बाद #FeedFood4SSR का इस्तेमाल कर पोस्ट करना है।

 संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -