उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के राजकीय दौरे में सदस्य के रूप में सुशील कुमार मोदी होंगे शामिल

 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के राजकीय दौरे में सदस्य के रूप में सुशील कुमार मोदी  होंगे शामिल

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के नेतृत्व में सेंट्रल अफ्रीकी देश गैबाँन,पश्चिमी अफ़्रीकी देश सेनेगल एवं खाड़ी के देश कातर के 8 दिवसीय (30 मई से 7 जून 2022) राजकीय दौरे में उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति के स्तर पर भारत की ओर से तीनों देशों की यह पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान गैबाँन एवं सेनेगल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष तथा कातार के उप आमीर के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। तीनों देशों में उच्च स्तरीय वार्ता के अलावा भारतीय समुदाय से मुलाकात एवं व्यापार गोलमेज का भी आयोजन किया गया है।

आपको बता दें गैबाँन भारत के साथ वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य है। सेनेगल अफ्रीकी संघ का वर्तमान अध्यक्ष है।भारत-सेनेगल एवं भारत कातर राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60वीं एवं 50वीं वर्षगांठ मनाएंगे। कातार में भारतीय मूल के 7.50 लाख लोग रहते हैं।

संबंधित खबर -