सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा – भूमिहार समाज को पहली बार भाजपा ने दिया केंद्र में कैबिनेट मंत्री-पद, विधानसभा के 15 टिकट

 सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा – भूमिहार समाज को पहली बार भाजपा ने दिया केंद्र में कैबिनेट मंत्री-पद, विधानसभा के 15 टिकट
  1. ब्राह्मण-भूमिहार समाज को भाजपा ने हमेशा यथोचित सम्मान दिया है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भूमिहार समाज के 15 और ब्राह्मण समाज के 11( कुल 26) लोगों को पार्टी ने टिकट दिये, जबकि राजद ने इन दोनों जातियों का अपमान करते हुए केवल पांच टिकट ( भूमिहार 1) दिये थे। भाजपा ने ही भूमिहार समाज को पहली बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री का पद दिया।बिहार में भाजपा कोटे से एक कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष इसी समुदाय से हैं।

2. लालू-राबड़ी राज में भूमिहार-ब्राह्मण समाज का जितना अपमान-उत्पीड़न हुआ, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उस दौर में जाति पता कर इनका नरसंहार हुआ और इन्हें पलायन के लिए मजबूर किया गया था।
ऊंची जातियों को 10 फीसद आरक्षण देने का विरोध करने वाली लालू प्रसाद की पार्टी आज किस मुहँ से भूमिहार-ब्राह्मण समाज की हितैषी बन रही है?

3. विधान परिषद का एक चुनाव या उपचुनाव किसी दल पर किसी समाज के भरोसे का एकमात्र पैमाना नहीं हो सकता। सबको पता है कि परिषद के चुनाव किस आधार पर होते हैं।

4. हाल के चुनावों में यदि पार्टी से कोई गलती हुई, तो उसे सुधारा जाएगा और सम्मान देने में कोई कमी नहीं की जाएगी।

संबंधित खबर -