सांसद बनते ही सुशील मोदी ने खाली किया उपमुख्यमंत्री का सरकारी बंगला

 सांसद बनते ही सुशील मोदी ने खाली किया उपमुख्यमंत्री का सरकारी बंगला

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा के निर्वाचन के बाद अपना सरकारी बंगला पांच देशरत्न खाली कर दिया। यह बंगला बिहार सरकार ने उपमुख्यमंत्री के लिए आवंटित कर रखा है। तेजस्वी प्रसाद यादव के बाद उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील कुमार मोदी पांच देशरत्न मार्ग में आए थे। जैसे ही मोदी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए, उन्होंने सरकारी आवास खाली कर दिया।

फिलहाल वे विधान पार्षदों के लिए बने आवासीय परिसर के आवास संख्या 52 में रहेंगे। उनके निजी कर्मी व सहयोगी सोमवार को इसी परिसर से काम करते देखे गए। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सुशील कुमार मोदी को बधाई देने वालों का तांता इसी आवास पर लगा रहा।  वहीं दिल्ली में सुशील मोदी को दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बंगला ही मिलने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार सुशील मोदी को वहीं 12 जनपथ का बंगला मिलेगा, जिसमें रामविलास पासवान रहा करते थे। हालांकि आवंटन के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। 

संबंधित खबर -