नीतीश सरकार को तेजस्वी की खुली चुनौती, कहा गिरफ्तार करो नहीं तो स्वयं दूंगा गिरफ्तारी

 नीतीश सरकार को तेजस्वी की खुली चुनौती, कहा गिरफ्तार करो नहीं तो स्वयं दूंगा गिरफ्तारी

पटना में किसानों के समर्थन में धरना देने को लेकर केस किए जाने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को खुली चुनौती दी है| तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दम है तो गिरफ्तार करो, नहीं तो इंतज़ार के बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा| डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निकम्मी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज़ उठाने के जुर्म में आवाज़ उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज किया है| डीएम है तो गिरफ्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार के बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा| किसानों के लिए FIR क्या अगर फांसी भी देनी हो तो दे दीजिये|’

nitish kumar rjd leader tejaswi yadav: nitish kumar is sweet poison for  education system in state says rjd leader tejaswi yadav- 'नीतीश कुमार ने  मीठे जहर से किया कत्ल', तेजस्वी यादव का

क्या है पूरा मामला?

कृषि बिल के विरोध में गाँधी मैदान में शनिवार को सभा करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित 18 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करी गई है| मजिस्ट्रेट श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजीव दत्त वर्मा ने गाँधी मैदान ठाणे में FIR करी है| उन्होनें बताया कि सभा के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी| कोरोना में कहीं भी 100 व्यक्ति से अधिक व्यक्ति इकठ्ठा नहीं हो सकते हैं| वहीं गांधी मैदान में कोविड के दौरान भीड़ जुटाई गयी|

संबंधित खबर -