तेजस्वी का ऐलान : पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देंगे

 तेजस्वी का ऐलान : पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देंगे

राजद नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा ऐलान किया | उन्होंने पार्टी कार्यालय  पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट का पहला फैसला राज्य के 10 लाख युवायो को रोज़गार देने का होगा | और यह स्थायी सरकारी नौकरियां होंगी |

उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोज़गारी का आलम यह है कि राजद की ओर से विगत 5 सितम्बर को लांच बेरोज़गारी हटाओ पोर्टल पर अब तक 9 लाख 47 हज़ार 324 बेरोजगार युवाओं ने सीधे और और 13 लाख 11 हज़ार 626 लोगों ने टोल फ्री पर मिस्ड कॉल किया |

ढाई लाख की ज़रूरत स्वास्थय विभाग में

तेजस्वी ने कहा कि विश्व स्वास्थय संगठन के मानक के अनुसार प्रति 1000 आबादी पर 1 डॉक्टर होना चाहिए , पर बिहार में 17 हज़ार पर 1 डॉक्टर है |

इस हिसाब से यहां सवा लाख डोक्टरों की ज़रूरत है| उसी अनुपात में सपोर्ट स्ताग्ग जैसे नर्स , लैब टेकनीशियन की ज़रूरत है | सिर्फ स्वस्थ्य विभाग में ढाई लाख लोगों की ज़रूरत है|

जेई के 66 % पद खाली

 तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में जूनियर इंजीनियर के 66 प्रतिशत पद खाली हैं| पथ निर्माण , जल संसाधन , भवन निर्माण , उर्जा तथा अन्य विभागों में करीब 75 हज़ार अभियंताओं की ज़रूरत है|

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,विधायक भोला यादव भी मौजूद थे|

AB BIHAR NEWS”सच की तलाश ,सच्ची खबर

संवाददाता सुप्रिया

संबंधित खबर -