दिल्ली में 10 डिग्री से निचे आया तापमान

 दिल्ली में 10 डिग्री से निचे आया तापमान

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के दिल्ली के मौसम में भी बदलाव आया है| वहीं, अगले दो दिनों में दिल्ली का तापमान और नीचे जा सकता है| मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर कर 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है| विभाग के मुताबिक ये इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है|

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था| विभाग के मुताबिक दिल्ली में 19 से 21 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहता है| वहीं, 22 नवंबर से 26 नवंबर के बीच औसत न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहता है|

संबंधित खबर -