भगवान चित्रगुप्त के वंशजों को इस बार भी नहीं मिली जगह, आक्रोशित है कायस्थ समाज

 भगवान चित्रगुप्त के वंशजों को इस बार भी नहीं मिली जगह, आक्रोशित है कायस्थ समाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से सात और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) कोटे से पांच मंत्री बनें। इसी तरह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) कोटे से एक-एक नेताओं को नीतीश मंत्रिमंडल ने जगह दी।

कैबिनेट में जातिगत समीकरण का खास ख्याल इस प्रकार रखा गया कि पिछड़ी जाति को समुचित तो सवर्णों में भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत जाति को सांकेतिक जगह मिली है. लेकिन, समस्त प्राणियों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजनोत्सव के दिन तैयार किये गए नीतीश के मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की कोर वोटर और भगवान चित्रगुप्त के वंशज कायस्थों को मंत्री के तौर पर कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

शिक्षित समाज अपने साथ-साथ देश और समाज की चिंता करते हैं इसलिए वर्तमान समय में पिछड़ते जा रहे हैं। ऐसा हीं हाल बिहार में अगड़ी जाति से जुड़े लोगों का हो रहा हैं जो हाशिये पर आ रहे हैं और उनमें सबसे ज्यादा नुकसान या यूँ कहें की उपेक्षा का कायस्थ समाज शिकार हो रहा है।

    अगड़ी जाति के लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनके लगभग 60 से 70 प्रतिशत वोटर भाजपा के होते है। उसमे भी कायस्थ समाज के वोटर शत-प्रतिशत भाजपा के होते हैं। वर्ष 2020 विधान सभा चुनाव के बाद बने मंत्रिमंडल पर नजर डाले तो सवर्णों की उपेक्षा साफ-साफ़ देखी जा सकती है|

सवर्णों में ही आक्रमक रुख अख्तियार करने या वोट को ट्रान्सफर कराने वाली जातियों को सिर्फ लौलीपॉप थमा कर चुप करा दिया गया। सवाल यह है कि यदि टिकट और मंत्रिमंडल में जातीय और सामाजिक समीकरणों की बात हर जगह होती है तो दो-दो उप मुख्यमंत्री में एक स्थान सवर्णों को क्यों नहीं दिया गया ? मंत्रिमंडल में पिछले तीन टर्म में कायस्थ समाज को हिस्सेदारी क्यों नहीं दी गयी ? बिहार भाजपा में चुने गए उपमुख्यमंत्री से वरिष्ठ और सक्रिय और कई नेता हैं तो उन्हें क्यों नहीं जगह दी गयी ? कई सवालों का जवाब दिए बिना भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की फ्लाइट क्यों पकड़ ली ? सवाल बहुत सारे हैं पर जवाब न तो जदयू के पास है और न भाजपा के पास।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -