भारत बंद का दिख रहा असर, कई दुकानों पर ताला लगा , कई सड़के है सूनी

 भारत बंद का दिख रहा असर, कई दुकानों पर ताला लगा , कई सड़के है सूनी

देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित कई परिवहन संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया है| यह बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 8 बजे तक लागू रहेगी| बंद शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर कई राज्यों में इसका असर दिख रहा है| कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी (GST) नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए यह बंद बुलाया है|वहीं, ई-वे बिल और तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भी उनका विरोध है|

बता दें कि हाल ही में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट में किए गए संशोधन किए गए हैं, जिनका ये संगठन विरोध कर रहे हैं|उनका कहना है कि ये संशोधन व्यापार के प्रतिकूल हैं| परिवहन संगठन बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे| इस बंद के तहत देशभर के बाजार बंद रहेंगे और कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं होंगी| देश के सभी राज्यों के अधिकतर व्यापारिक संगठन बंद में शामिल हो रहे हैं|

पेट्रोल-़डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच विपक्षी पार्टियां भी आज अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रही हैं|कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केरल सचिवालय के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया| उन्होंने रस्सियों से बांधकर ऑटो-रिक्शा को खींचा|

भारत बंद के बीच, फ्यूल के बढ़ते दामों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपने आवास से विधानसभा तक साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया|

Bharat Bandh : दिल्ली में नहीं दिख रहा असर
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के भारत बंद आह्वान का असर दिल्ली के बाजार पर नहीं दिख रहा है| यहां के व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी के प्रावधान बहुत ही जटिल, कठोर और पीछे ले जाने वाले हैं, लेकिन यहां पर बंद रखने को समाधान न मानते हुए बाजार खुले रखे गए हैं| बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी के विरोध और ई-वे बिल कानूनों को खत्म करने को लेकर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी भारत बंद का समर्थन किया है|

Bharat Bandh Live : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बंद का असर दिख रहा है|यहां पर बाजार बंद हैं|

भारत बंद : फ्यूल प्राइस, जीएसटी और ई-वे बिल के खिलाफ किए जा रहे हड़ताल के बीच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की सड़कों पर ऐसा दिखा हाल|

संबंधित खबर -