संजीव राय के निर्देशन में निर्मित वेब सीरीज फातिमा का पहला एपिसोड किया गया रिलीज

 संजीव राय के निर्देशन में निर्मित वेब सीरीज फातिमा का पहला एपिसोड किया गया रिलीज

रिलायंस एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर वेब सीरीज फातिमा का पहला एपिसोड रिलीज किया गया। वेब सीरीज 10 एपिसोड की हैं। जिसके निर्देशक संजीव राय व निर्माता दविंदर सिंह चावला हैं। निर्देशक संजीव राय ने बताया कि कहानी फातिमा नामक एक दृढ़ संकल्प वाली महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।

अपनी सीमित शिक्षा के बावजूद,फातिमा अपनी बेटी को एक उज्जवल भविष्य प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वित्तीय कठिनाइयों और अपने पति की दुर्बल बीमारी से जूझ रही फातिमा अपने परिवार का समर्थन करने के लिए एक साधारण चाय की दुकान चलाती है। हालाँकि, उनके जीवन में एक दु:खद मोड़ आता है।जब उनकी बेटी के साथ हुई एक भयानक घटना विनाशकारी परिणाम देती है।

फातिमा का किरदार अभिनेत्री जया प्रदा ने निभाया हैं।वहीं हितेन तेजवानी पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। सीरीज सस्पेंस, ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर हैं।

संबंधित खबर -