नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए अक्षय कालरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी

 नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए अक्षय कालरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी

नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें चर्चित अक्षय कालरा हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| वहीँ एक बदमाश काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है| बदमाशों के कब्ज़े से लूटी गयी क्रेता चार, एक पिस्टल 32 बोर, तीन तमंचे- देशी 315 बोर के और जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं| इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए हैं|

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर 58 नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चर्चित अक्षय कालरा हत्या कांड के मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं, वहीँ उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया है| एक बदमाश काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया|

संबंधित खबर -