दिल्ली का पारा हुआ शिमला के तापमान से भी कम, अगले दो दिन तक उत्तर भारत ठंड की चपेट में

 दिल्ली का पारा हुआ शिमला के तापमान से भी कम, अगले दो दिन तक उत्तर भारत ठंड की चपेट में

कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की फुहारों ने राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। हालांकि, इस ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और इसके आसपास के मैदानी इलाकों में रविवार यानी 3 जनवरी तक असर दिखेगा। 3 से 6 जनवरी के बीच हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो मौसम की करवट से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरपश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 और 4 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दक्षिण-पूर्वी हवाओं की वजह से अगले 4-5 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगल 48 घंटे काफी सितम ढा सकते हैं क्योंकि यहां शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी अगल 24 घंटे तक ठंडी हवाएं चलेंगी।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -