बिहार में हत्या को छोड़ अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों में आई कमी, देखें आकड़ें

 बिहार में हत्या को छोड़ अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों में आई कमी, देखें आकड़ें

बिहार में हत्या को छोड़ अन्य गंभीर आपराधिक वारदातों में कमी आई है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक डकैती, लूट, बलात्कार और SC-ST एक्ट के तहत दर्ज होनेवाले मामले कम हुए हैं। वर्ष 2021 की पहली तिमाही के मुकाबले 2022 की इसी अवधि के आंकड़ों को जारी करते हुए यह दावा किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि हत्या की घटनाओं में 6.1% बढ़ोत्तरी हुई हैI वही, डकैती में 4.2, लूट में 8.1, बलात्कार में 11.2 और SC -ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 10.5% आई है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, वर्ष 2021 के पहले तीन महीनों में हत्या की 640 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जो इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच 679 रही। प्रतिशत के अनुसार से देखा जाए तो हत्या की घटनाओं में 6.1% की वृद्धि हुई है। जबकि डकैती, लूट, बलात्कार और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वारदातों में कमी दर्ज की गई है।

आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 के प्रथम तीन महीनों में डकैती के 72, लूट के 665, बलात्कार के 357 और एससी-एसटी एक्ट के तहत 1548 मामले दर्ज हुए थे। वहीं वर्ष 2022 की इसी अवधि के दौरान डकैती की 69, लूट की 631, बलात्कार की 317 और एससी-एसटी एक्ट के तहत 1385 घटनाएं सामने आईं। 

संबंधित खबर -