दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट आने से मचा हड़कंप, अब टीम इंडिया के दौरा खतरे में

 दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट आने से मचा हड़कंप, अब टीम इंडिया के दौरा खतरे में

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट आने से हड़कंप मच गया है। दुनिया भर के तमाम देश दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर बैन लगाने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। टीम इंडिया इस दौरे पर अब खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बता दें टीम इंडिया को दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन-तीन मैचों की टेस्ट, वनडे अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ़्रीका में इस सप्ताह कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आया है। दक्षिण अफ़्रीका को यात्रा करने वालों के लिए यूके की रेड लिस्ट में जोड़ा जाना है और अन्य देशों से ट्रैवल बैन भी लगने की उम्मीद है। नया वेरिएंट आसानी से एक से दूसरे में पहुंच जाता है, लेकिन यह अभी तय नहीं है कि यह डेल्टा से ज्यादा प्रभावित करने वाला है या नहीं। दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिक वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से इस बारे में पता लगाने के लिए मिलेंगे।

आपको बता दें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से जोहांसबर्ग में खेला जाना है। इस समय नीदरलैंड की टीम भी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। नीदरलैंड क्रिकेट टीम मैनेजमेंट क्रिकेट दक्षिण अफ़्रीका के अधिकारियों से मिलेगा। यह फैसला करने पर कि क्या सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मैच तय समयानुसार हो पाएंगे या नहीं।वही खबर है कि दक्षिण अफ्रीका में पिछले सप्ताह से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुआ है। अगले कुछ सप्ताह में महामारी के चौथी लहर के टॉप पर होने की आशंका है। जिसके कारण वहां पर होने वाले मैचों के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।

संबंधित खबर -