ठंड व कनकनी से 4 फरवरी से राहत होगी: मौसम विभाग

 ठंड व कनकनी से 4 फरवरी से राहत होगी: मौसम विभाग

राज्य में अभी फिलहाल कोई विशेष अंतर तापमान में अगले तीन से चार दिनों में नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 31 जनवरी से सक्रिय होगा। इस वजह से बादलों वाला मौसम कुछ जगहों बना रह सकता है।

अभी सर्द मौसम पष्चिम हवाएं का प्रकोप जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि पुरवा हवा की शुरूआत चार फरवरी से होने की संभवना है, जिस कारण न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हो सकती है। हालांकि अभी पूरे राज्य में मौसम का तापमान छह डिग्री से अधिकतम अठारह डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेष में 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण पष्चिम सर्द हवाएं चलीं। गया का तापमान तीन डिग्री न्यूनतम पर पहुंच गया।


मिली सूत्रों के मुताबिक सीवियर कोल्ड डे पटना, छपरा व मुज्जफरपुर में दर्ज किया गया। भागलपुर व गया में कोल्ड डे का असर जारी है। पटना में दो डिग्री से सात डिग्री न्यूनतम तापमान तथा सात से पंद्रह डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज की गयी। गया में सबसे कम तीन डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेष में पूर्णियां का 21.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -