नवरात्री का आज तीसरा दिन,माँ चंद्रघंटा की करें पूजा-आराधना

 नवरात्री का आज तीसरा दिन,माँ चंद्रघंटा की करें पूजा-आराधना

नवरात्री के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा आराधना की जाती है| यह माना जाता है कि माता रानी का चंद्रघंटा रूप भक्तों को निर्भय और सौम्य बनाता है| ज्योतिषियों के अनुसार माना जाता है कि जिन जातकों का चन्द्रमा कमज़ोर होता है, उन्हें माँ चंद्रघंटा की पूजा ज़रूर करनी चाहिये|

माता का तीसरा रूप माँ चंद्रघंटा शेर पर सवार रहती हैं| दसों हाथों में कमल और कमंडल के अलावा अस्त-शस्त्र भी हैं| माथे पर बना आधा चाँद इनकी पहचान है| इस अर्ध चन्द्रमा की वजह से ही इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है| मान चंद्रघंटा की पूजा में भक्त को सुनहरे या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए| माँ को सफ़ेद कमल और पीले गुलाब की माला भी अर्पित करनी चाहिए|भोग में माँ को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई देनी चाहिए| इसके साथ ही पंचामृत,चीनी व मिश्री भी माँ को अर्पित करनी चाहिए|

संबंधित खबर -