प्राइवेट नौकरी वालों को भी मिलता है सरकारी बीमा, मुफ्त इलाज और फैमिली पेंशन के भी हैं फायदें

 प्राइवेट नौकरी वालों को भी मिलता है सरकारी बीमा, मुफ्त इलाज और फैमिली पेंशन के भी हैं फायदें

केन्द्रीय श्रम मंत्रालय ने कम आमदनी वाले निजी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा योजना(ESIS) उपलब्ध करा रखी है|

इस योजना का फायदा प्राइवेट कंपनियों,फैक्ट्रियों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलता है| इस योजना के तहत हेल्थ कवर,अस्पताल में मुफ्त इलाज से लेकर फैमिली पेंशन तक कई फायदे हैं|

योजना के दायरे में लाए गए कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इलाज का खर्चा प्राप्त करने का हकदार माना गया है| कुछ एक विशेष परिस्थिति में नकद फायदा लेने का भी अधिकार है| अगर काम के दौरान चोट या किसी बीमारी के कारण कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रितजन पारिवारिक पेंशन के हकदार होते हैं|

इनमें से इलाज का खर्चा उपलब्ध कराने का दायित्व राज्य सरकार का है| राज्य सरकार अपने विभिन्न कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों द्वारा लाभार्थियों को प्राप्त कराती है|

संबंधित खबर -