आज से पटना में समय सीमा दुकानें, मॉल खोलने व बंद करने की खत्म

 आज से पटना में समय सीमा दुकानें, मॉल खोलने व बंद करने की खत्म

पटना जिले में निर्धारित दुकानों एवं मॉलों की समय सीमा खोलने व बंद को लेकर लगाई गयी थी उसे हटा दिया गया हैं। अब पटना में दुकानों एवं मॉलों को सुबह छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक खोली जा सकती है। अब पटना शहर में पीएंडएम मॉल, वन मॉल, सेंट्रल मॉल आदि सभी मंगलवार से खोल दिए जाएंगे। 

शहर में कर्फ्यू जो कोरोना महामारी के चलते रात 10 बजे सुबह से सुबह पांच बजे तक लगायी गयी थी अब कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है। लोग अब 22 मार्च से पूर्व की तरह इधर-उधर जा सकते है।

 फिलहाल कोरोना कंटेनमेंट जोन में छूट नही दी गई है। डीएम ने कहा कि इलाकों में तमाम पूर्व के प्रतिबंध केवल कंटेनमेंट जोन को छोड़कर हटा लिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय के द्वारा अनलॉक-4 के तहत जारी आदेश के अनुरूप सभी गतिविधियों को कंटेनमेंट जोन के बाहर बिना शर्त अनुमति प्रदान की गयी है। राज्य में गृह विभाग इससे पहले 30 सितंबर तक अनलॉक-4 प्रभावी होने का आदेश दिया था। राज्य सरकार केंद्र की अनलॉक-4 गाइडलाइन के अनुसार अपने स्तर से लॉकडाउन के अंतर्गत दिशा निर्देश जारी कर सकती है। 


मंदिर-मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थानों को भी पटना में खोलने की इजाजत दे दी गयी है। लेकिन लोगों के जमावड़े धार्मिक कार्यक्रमों में करने की इजाजत नही है। 21 सितंबर से 100 लोगों के एक साथ जुटने की अनुमति रहेगी। अब षहर पटना में लोग रेस्तरां व होटल में बैठ कर भोजन कर सकते है। इससे पहले रेस्तरां व होटल से होम डिलिवरी की अनुमति थी।


पटना शहर में कल यानि बुधवार से गांधी मैदान को भी खोल दिया जायेगा। लेकिन गांधी मैदान में इजाजत केवल मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने की दी जाएगी। इस दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। गांधी मैदान में राजनितिक तथा अन्य प्रकार के कार्यक्रम की इजाजत नही दी जाएगी। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज

संबंधित खबर -