महेंद्र सिंह धोनी का एक फैन मिलने के लिए करीब 1436 Km पैदल चलकर पहुंचा रांची, माही ने अपने फैन के दिल जीत लिया

 महेंद्र सिंह धोनी का एक फैन मिलने के लिए करीब 1436 Km पैदल चलकर पहुंचा रांची, माही ने अपने फैन के दिल जीत लिया

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर उनके संन्यास का जरा भी असर नहीं पड़ा है। धोनी का एक फैन हरियाणा से करीब 1436 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने के लिए रांची पहुंच गया। अजय गिल नाम के इस शख्स ने धोनी के लिए 3 महीने में दूसरी बार ऐसा किया। पिछली बार जब अजय गिल रांची पहुंचे थे, तो उन्हें पता चला था कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में भाग लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं।

आपको बता दें पिछली बार अजय गिल ने यह दूरी 16 दिन में तय किया था। इस बार अजय ने 18 दिन में यह दूरी तय किया है। लेकिन उनकी यह मेहनत रंग लाई और माही से मिलने का मौका मिला।माही ना सिर्फ अपने इस फैन से मिले, उसे वापस लौटने की फ्लाइट की टिकट दिया, ऑटोग्राफ दिया, साथ में सेल्फी क्लिक कराई और अपने फार्म हाउस पर उसके रुकने की व्यवस्था भी करवाई। धोनी ने अपने फैन के लिए जो व्यवस्थाएं की उसकी खूब तारीफ हो रही है।

वही, समस्तीपुर लाइव डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक 18 साल के अजय ने धोनी से मिलने के बाद कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया। इस नौजवान ने कहा कि मैंने शपथ ली थी कि जब तक धोनी अपना आशीर्वाद नहीं देंगे, वह क्रिकेट नहीं खेलेगा। अजय ने बताया कि 15 अगस्त 2020 को जब धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला सुनाया था, तब से उसने भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। अजय ने कहा कि अब उसका सपना है कि वह टीम इंडिया में जगह बनाए।अजय हरियाणा का रहने वाला है और वह हरियाणा से झारखंड तक पैदल चलकर आया था।

संबंधित खबर -