आज आन्दोलन पर बैठे किसानों से मिलने सिन्धु बॉर्डर जाएँगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

 आज आन्दोलन पर बैठे किसानों से मिलने सिन्धु बॉर्डर जाएँगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों द्वारा कानून को रद्द करने की मांग करते हुए आज 12 दिन हो चुके हैं। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ सिंघु बॉर्डर पर जायजा लेने जाएंगे। इस दौरान वह किसानों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेंगे।

बता दें, आम आदमी पार्टी (आप) ने नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को किए गए भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा कि देशभर में आप कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने और भारत बंद में हिस्सा लेने की अपील भी की।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -