आज केंद्रीय टीम बिहार में आएगी, बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेगी

 आज केंद्रीय टीम बिहार में आएगी, बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेगी

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय टीम बिहार आएगी। केंद्रीय टीम बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगी। छह सदस्यीय की केंद्रीय टीम 4 सितंबर तक बाढ़ प्रभावित जिलो में दौरा करेगी। पटना आने पर केंद्रीय टीम आपदा प्रबंधन टीम के साथ बैठक करेगी।


टीम में कई अधिकारी मंत्रालय से शामिल है। वीरेंद्र सिंह कृषि मंत्रालय से शामिल हैं जो पटना में चावल अनुसंधान केंद्र में पदस्थापित है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, वित्त एवं पशुपालन मंत्रालय के अधिकारी शामिल किए गए है। केंद्रीय टीम मुख्य सचिव के साथ बैठक कर सकती है। जिलो का दौरा उन्हें टीम की ईच्छा के अनुसार ही कराया जाएगा। केंद्रीय टीम पटना चार सितंबर से जाने से पहले बिहार सरकार के साथ एक बार बैठक करेगी। 
हालांकि बाढ़ से हुए नुकसान मद में ज्ञापन आपदा प्रबंधन विभाग इस बार नहीं दिया है। फिर भी केंद्रीय टीम से बिहार बाढ़ में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। 


बाढ़ के कारण 4700 क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़के है। जिसमें 1500 पथों को मोर्टेबल हुआ है तथा 950 में काम कराया जा रहा है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़को का पूरा ब्योरा ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा केंद्रीय टीम के समक्ष पेश किया जायेगा। 

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -