महान अभिनेता दादामुनि ने आज ही लिया था धरती पर जन्म, जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ रोचक पहलू

 महान अभिनेता दादामुनि ने आज ही लिया था धरती पर जन्म, जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ रोचक पहलू

बॉलीवुड में दादामुनि के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार को किसी के परिचय की ज़रुरत नहीं है। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को बिहार के भागलपुर में हुआ। अशोक कुमार का नाम पहले कुमुदलाल गांगुली था। जब वे बॉलीवुड से जुड़े उन्हें लोग प्यार से बड़े भाई या दादामुनि के नाम से बुलाने लगे। 40 और 50 के दशक में अशोक कुमार सिनेमा से जुड़े और दशकों तक हिन्दी सिनेमा पर राज किया। बता दें कि इंडस्ट्री में उनकी एंट्री बेहद ही दिलचस्प रही। उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

-: अशोक कुमार के पिता कुंजलाल पेशे से वकील थे। चार भाई बहनों में अशोक सबसे बड़े थे। वे जितने अच्छे एक्टर थे उतने ही अच्छे पेंटर थे। इसके साथ ही वे होम्योपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे।

-: अशोक कुमार हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना पसंद करते थे, लेकिन उस समय एक्टर बनने का उनका कोई इरादा नहीं था।

-: शशधर मुखर्जी अशोक कुमार के बहनोई थे साथ ही बॉम्बे टॉकिज में ऊंचे पद पर भी थे। इस वजह से अशोक कुमार को आसानी से एंट्री मिल गई। शुरुआत में उन्होंने लैब असिस्टेंट का काम किया था।

-:फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी पहली तनख्वाह 75 रुपए थी। एक बार की घटना है जब अशोक कुमार ने अपने दोस्त मंटो को बताया कि जब उनकी तनख्वाह में अचानक से बढोत्तरी हुई थी तो मेरी हालत कुछ अजीबो गरीब सी हो गई थी।

उनकी तनख्वाह बढ़ कर 250 रुपए हो गई थी। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहली बार इतनी रकम ली थी। मेरे हाथ अचानक से कांपने लगे थे। मुझे समझ ये नहीं आ रहा था कि इतनी रकम मैं कैसे संभालूं और कहां रखूं। बता दें कि अशोक कुमार ने कुल 275 से भी ज्यादा फिल्में अपने जीवन में की थी।

संबंधित खबर -